बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

VIDEO पुलिस वाले मना रहे थे होली का जश्न तभी हुआ उनपर बेहद जोरदार ‘हमला’ मची अफरातफरी भगदड़

988

पटना Live डेस्क। पूरा देश होली के जश्न में डूबा रंगों से सराबोर होकर मस्ती में डूबा था। फगुनाहट चहुओर थी तो राजधानी रांची में पुलिसकर्मी और अधिकारी होली खेल रहे थे। जश्न के दौरान खूब फगुआ गाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक से उनपर हमला कर दिया गया। हमला इतना जोरदार था कि सभी पुलिसकर्मी डंक से बचने ख़ातिर भागने लगे जिसको जहाँ मौका मिला फरार हो गया। लेकिन फिर भी कई पुलिस वाले उनके डंक का शिकार बन गए।

दरअसल, राजधानी रांची में पुलिस कर्मियों के होली खेलने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब रांची आईजी के आवास में होली खेल रहे तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले की वजह से पुलिसकर्मी भागते नजर आए, इस दौरान कई पुलिस अफसरों और कर्मियों को मधुमक्खियों ने अपने डंक का शिकार बना लिया।

कहाँ कब और कैसे हुए हमला

                 होली के अवसर पर राजधानी रांची में पुलिसकर्मियों की होली बहुत शानदार होती है, लेकिन इस बार मधुमक्खियों ने जश्न में खलल डाल दिया। दरअसल रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी सहित कई थाना प्रभारी और दर्जनों पुलिसकर्मी होली मनाने के लिए रांची आईजी पंकज कंबोज के आवास पहुंचे थे। आईजी आवास पर जोरदार तरीके से फगुआ गाया जा रहा था,इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

VIDEO पुलिस वाले मना रहे थे होली का जश्न तभी हुआ उनपर बेहद जोरदार “हमला” मची अफरातफरी भगदड़

VIDEO पुलिस वाले मना रहे थे होली का जश्न तभी हुआ उनपर बेहद जोरदार ‘हमला’ मची अफरातफरी भगदड़

दर्जन भर ख़ाकीवाले हुए शिकार

मधुमक्खियों के हमला करते ही पुलिसकर्मियों के बीच भगदड़ मच गई। जिसे जहां बचने की जगह मिली वह वहां भाग गया आईजी और एसएसपी के बॉडीगार्ड सहित सभी पुलिस अधिकारियों को वहां से निकाल कर घरों के अंदर पहुंचाया वहीं, होली खेल रहे कई पुलिसकर्मी पुलिस की बस में बैठकर मधुमक्खियों से बचे। मधुमक्खियों के हमले में दर्जन भर पुलिसकर्मियों उनके डंक का शिकार हुए। आईजी कार्यालय के पास सभी का प्राथमिक इलाज किया।

Comments are closed.