बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking(वीडियो)बिहार में खून की होली 3 को मारी गोली 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

बिहार के नालंदा में खून की होली एक महिला समेत दो की ह्त्या,वही एक अन्य एक महिला घायल गंभीर रूप से जख़्मी अस्पताल में भर्ती

1,368

पटना Live डेस्क। बिहार में होली के रंगों के बीच खून की होली खेले जाने की एक बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां आपसी विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गयी। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से गाँव मे जहाँ मातमी सन्नाटा पसरा है। वही दूसरी तरफ पूरा सरकारी अमला समेत भारी संख्या में पुलिस बल गाँव मे कैम्प कर रहा है।

 

खूंरेजी की यह वारदात मुख्यमंत्री के गृह जिले नालन्दा की है।लंबे समय से गाँव के 2 परिवारों में जारी विवाद का यह मामला जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र इलाके अंतर्गत अलामा गांव का बताया जा रहा है। जहाँ शुरुआती वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुआ फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। जब तक गाँव वाले कुछ समझ पाते 3 लोगो को गोली लग गई। जिसमें 2 की मौत हो गई है। वही तीसरे की हालत बेहद गंभीर बताइए जा रही है।

वही,मृतकों को पहचान रेणु देवी और राजेंदर रावत के तौर पर की गई हैं। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जबकि 50 वर्षीय आशा देवी पति भोला रावत का इलाज पावापुरी अस्पताल में चल रहा है। सभी परवलपुर थाना के अलामा गांव की रहने वाले हैं।घटना के बाद से गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वही घटना के बाबत पीड़ित परिवार की महिला का कहना है कि … 

Comments are closed.