बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

फ्रांस में एक और भारतीय एक्टर का वैक्स स्टेट्यू तैयार, शाहरुख़-ऐश्वर्या के बाद आयी रणवीर की बारी

292

पटना Live डेस्क। फ्रांस के ग्रेविनम्यूजियम में बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर एक्टर रणवीर सिंह का वैक्स स्टेट्यू लगाई जा रही है। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय फिल्म स्टार हैं जिनका मोम का पुतला यहां लगाया जा रहा है। सोर्सेज के अनुसार रणवीर के शरीर का माप पिछले साल ही ले लिया गया था। उस वाट रणवीर अपनी फिल्म “बेफिक्रे” की शूटिंग के लिए फ्रांस में ही थे।

आज रणवीर सिंह अपना 32वां जन्मदिन मना रहें हैं और ये बर्थडे उनके लिए काफी स्पेशल है ऐसा खुद रणवीर ने बताया। आज ऐसी खुसी उनको मिल गयी जिससे वो काफी खुश नज़र आयें। रणवीर सिंह ने खुद मीडिया को बताया कि “ये वाकई बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है जो मुझे हमेशा पेरिस की सुनहरी याद दिलाएगा। इससे बेहतर गिफ्ट मुझे क्या मिल सकता था। मैं म्युजियम का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे वहां अपने दिल में जगह में दी है।”

सुबह से ही लगातार वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और उनके फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहें। साथ ही रणवीर ने खुद को एक कार गिफ्ट किया और दीपिका पादुकोण के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए। मालुम हो कि फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म “पद्मावती” की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Comments are closed.