बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Bihar Politics-मोकामा के महाभारत में अनंत की ‘पत्नी’ के विजयरथ के सारथी बनेंगे ललन सिंह नीलम देवी ख़ातिर करेंगे प्रचार

कभी एक दूसरे के बेहद करीबी रहे अनंत और ललन सिंह लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट पर एक दूसरे से सियासी जंग लड़ चुके लेकिन वर्त्तमान जदयू अध्यक्ष छोटे सरकार की पत्नी ख़ातिर 2 दिनों तक मोकामा उपचुनाव में नीलम देवी के लिए मांगेंगे वोट

972

पटना Live डेस्क। सियासत में न कोई परमानेन्ट दोस्त होता है न रक़ीब होता है बस वक्त व राजनीतिक हालात में सब कुछ तय होता है। तभी तो कल तक एक दूसरे से मुंगेर लोकसभा चुनाव में फ़रियाने वाले अनंत सिंह व राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक गठबंधन के तले सियासत कर रहे है।दरअसल सूबे की सियासत वर्त्तमान समय मे 180 घूम गई है। असर भी साफ दिखाई दे रहा है।कभी वर्षो तक एक दूसरे के करीबी रहे फिर सियासी मतभेद और मनभेद के बाद अलग हो चूके ललन और अनंत सियासी ही सही पर एक दूसरे के करीब नज़र आ रहे है।

फलाफल यह कि वर्ष 2019 के लोकसभा और फिर वर्ष 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के सियासी मंचों से व अपने बयानों के जरिए अनंत सिंह का हेम्योपैथीक इलाज़ का दावा करने वाले जदयू अध्यक्ष अब उसी अनंत सिंह की धर्म पत्नी नीलम देवी की उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने ख़ातिर वोट मांगते नजर आएंगे।

मोकामा का महाभारत- 26 अक्टूबर को मोकामा

अब राजद और जदयू एक प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। लगातार 4 बार से मोकामा के विधायक रहे में अनंत सिंह के सज़ावार होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता ललन सिंह और मोकामा इलाके में छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह की दुश्मनी को इलाके के लोग भूले नहीं होंगे। अपराधिक मामलों में फंसे अनंत सिंह ने खुलकर कहा था कि ललन सिंह उनका होम्योपैथिक इलाज कर रहे हैं। मगर राजनीति ने दोनों को साथ आने के लिए मजबूर कर दिया है।

                      शायद यही वजह है मोकामा विधानसभा उपचुनाव का मैदान में ललन सिंह वोट मांगने जा रहे हैं। जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मोकामा सीट से प्रत्याशी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए जनता जनार्दन के आगे वोट के लिए झोली फैलाएंगे। नीलम देवी मोकामा विधानभा सीट पर राजद से महागठबंधन की उम्मीदवार हैं।

वही दूसरी तरफ उपचुनाव की घोषणा से पूर्व तक जदयू के सदस्य रहे नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया और अब इनकी पत्नी बीजेपी के टिकट पर सोनम देवी महागठबंधन उम्मीदवार नीलम देवी को कड़ा टक्कर दे रही हैं। सोनम देवी के पति ललन सिंह का इलाके के खुद का रसूख व प्रभाव है। साथ ही एनडीए गठबंधन के नेताओं समेत मोकामा से विधायक का चुनाव लड़कर विधायक रहे सूरजभान का साथ भी सोनम देवी को मिल रहा है।

2 दिनों का दौरा, 3 नवंबर को चुनाव

मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में 3 नवंबर को वोट पड़ेंगे। उपचुनाव में राजद और भाजपा मोकामा में पूरी ताकत दिखा रही है। दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी नीलम देवी और सोनम देवी की ओर से समर्थक नेता बड़ी संख्या में मोकामा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मोकामा आ रहे हैं। जदयू के बाढ़ जिला अध्यक्ष परशुराम पारस ने बताया कि ललन सिंह अपने दो दिवसीय मोकामा दौरे में महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। नीलम देवी की चुनावी नैया पार लगाने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। ललन सिंह 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनता से वोट मांगेंगे।

विजयरथ के सारथी बनेंगे जदयू अध्यक्ष

ललन सिंह 26 अक्टूबर को मोकामा के रैली से जन संपर्क अभियान शुरू करेंगे। विभिन्न पंचायतों से होते हुए मोकामा नगर परिषद और फिर औंटा से बड़हिया बाहापर तक सड़क मार्ग से चलते हुए मतदाताओं से संपर्क करेंगे। 27 अक्टूबर को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह टाल के इलाकों में जाएंगे। उनका दौरा पुनारख के कोंदी से शुरू होगा और टाल के विभिन्न पंचायत और गांवो से होते हुए घोसवरी तक चुनाव प्रचार करेंगे।

Comments are closed.