बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पटना में निगम पार्षद की बेटी ने पति की आशनाई का किया विरोध तो मिली दर्दनाक मौत

278

पटना Live डेस्क। पटना में अवैध संबंध ने एक और हत्या का कारण बन गया है। दरअसल भाजपा नेत्री की नाज़ो से पली बेटी को पति के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर मोकामा थाना में मामला दर्ज किया गया है।पति अरविंद पासवान के अलावा माला देवी सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी सुरेश पासवान की बेटी सुभद्रा कुमारी की शादी मोर पश्चिमी निवासी अरविंद पासवान से हुई थी। सुभद्रा और अरविंद पासवान को एक बेटी भी है। सुभद्रा के पति का नाजायज संबंध एक दूसरी महिला से था। इस बात को लेकर सुभद्रा और अरविंद पासवान के बीच अक्सर तकरार होते रहती थी। पति पत्नी के बीच तकरार से भड़के पति अरविंद पासवान ने अंततः उसकी हत्या कर दी।

मकतूल के भाई भूपेंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोप अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अरविंद पासवान के गलत संबंध माला देवी नाम की एक महिला से हैं।

झारखंड के धनबाद की स्थानीय राजनीति में मृतका के परिवार का अच्छा रसूख है।मृतका सुभद्रा पासवान की मां सावित्री पासवान धनबाद नगर निगम के वार्ड नौ की पार्षद है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय ने नेत्री भी है। भाजपा नेत्री सावित्री पासवान ने कहा कि लगातार कई महीनों से प्रताड़ित किया जाता था और अंततः हत्या कर दी गई।

Comments are closed.