बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया साफ़, JDU में कोई विवाद नहीं, सब ठीक है

217

पटना Live डेस्क। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में चल रहे विवाद को लेकर भी खुलकर बात की। उपेंद्र कुशवाहा ने बिना नाम लिए बड़ा निशाना साधा है। कुशवाहा का कहना है कि जेडीयू में कुछ लोग मुगालते हैं। उन्हें ग़लतफ़हमी है। जेडीयू में कोई फाड़ नहीं है। जेडीयू में पूरी तरह एकजुटता है। कहीं कोई फाड़ नहीं है। भले नीचे के लोगों में कहीं-कहीं कोई गलतफहमी है तो, अब वे जाने। तीन बातें लोग जान लें। आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने, जेडीयू में आरएलएसपी का विलय होने और ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मजबूती मिली है।
सीएम नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण को लेकर विपक्ष नाखुश है। तेजस्वी की ओर से उठाये जा रहे सवाल को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता से पूछना चाहिए कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो कैसे हेलीकॉप्टर से घूमते थे। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। घूमने के बाद समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। मदद पहुंचाई जा रही है। इनसके बावजूद अगर कोई कमी रहेगी तब तो सरकार से सवाल किया जायेगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं, प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं। जरुरी व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने यह प्राकृतिक आपदा है, जिस पर विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी बातों से कहीं न कहीं तेजस्वी की समझ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed.