बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सीमांचल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण कर पटना लौटे सीएम,कहा- सरकार नहीं होने देगी दिक्कत

378

पटना Live डेस्क। सीमांचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सीएम नीतीश कुमार पटना लौट आए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में किस प्रकार की व्यवस्था की गयी है, उसका निरीक्षण करने गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। वहां के लोगों की जान माल की रक्षा के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
फसलों की क्षति का आकलन किया जाएगा। फिलहाल उनकी जान-माल की रक्षा करना पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए सरकार की ओर सारी व्यवस्था की गयी है। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा किया। कटिहार के बरारी दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का उन्होंने दौरा किया। राहत शिविर, सामुदायिक किचेन और शिविर में बनाए गए मेडिकल कैम्प का उन्होंने निरीक्षण किया।
जिले के बीएम कॉलेज में बने राहत शिविर का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने सीएम नीतीश को घेर लिया। वो बचाव राहत कार्य को लेकर कुछ शिकायत करने लगी। जिसे सीएम नीतीश ने बड़े ही गौर से सुना। महिलाओं की शिकायत सुनकर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।
सीएम नीतीश ने खाने की क्वालिटी को भी चेक किया। सामुदायिक किचने में बन रहे खाना को उन्होंने देखा। मेडिकल कैम्प में कौन-कौन सी दवाइयां रखी गयी है। इसका भी उन्होंने निरीक्षण किया। वहां मौजूद डॉक्टर से कोरोना काल में सभी पीड़ितों की जांच और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी हासिल की।
वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में आयी बाढ़ के कारण जिले का अधिकांश क्षेत्र प्रभावित है। सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, लोगों की जान की सुरक्षा समेत तमाम तरह की व्यवस्था की गयी है। इसके बाद फसल की बर्बादी का आकलन कराया जाएगा। लेकिन सबसे पहले लोगों की जान की सुरक्षा करनी है।

Comments are closed.