बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में BJP के 4 नेताओं को दी गई नई जिम्मेदारी

423

पटना Live डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश के चार नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 4 लोगों में दो को प्रदेश प्रवक्ता जबकि दो को प्रेस पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।संतोष पाठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी उदय कुमार सिंह को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

झंझारपुर संगठन जिला के जिलाध्यक्ष सियाराम साह का एक वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पद से हटा दिया है। बीजेपी नेतृत्व ने झंझारपुर में नये जिलाध्यक्ष की तैनाती की है।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। संजय जायसवाल ने झंझारपुर के शराबी जिलाध्यक्ष सियाराम साह को हटा कर राघव कुमार को नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

Comments are closed.