बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

वैशाली में बाढ़ग्रस्त इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

446

पटना Live डेस्क। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आज बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने निकले हुए हैं। वे वैशाली में नाव से घूम-घूम कर बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ महुआ के विधायक राकेश रोशन और पूर्व विधायक भोला यादव भी मौजूद हैं। खास बात कि इस निरीक्षण कार्यक्रम का सोशल साइट पर लाइव भी किया जा रहा था।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नाव पर मौजूद लोगों से बाढ़ के बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। आरजेडी के लोगों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को कह रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया था। उस दिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे। उस दिन भी वे नाव से ही भ्रमण पर निकले थे और आज भी नाव से ही इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं।
गौरतल​ब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज हवाई सर्वे पर निकले हुए हैं। वे भागलपुर व खगड़िया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान वे बाढ़ संकट से घिरे लोगों की भी जानकारी ले रहे हैं। भागलपुर व खगड़िया के बाढ़ग्रस्त एरिया का सर्वे नीतीश कुमार पहली बार कर रहे हैं। इसके पहले वे उत्तर बिहार व पटना के आसपास के इलाकों का सर्वे किया था। जबकि पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण उन्होंने सड़क मार्ग से किया था।

Comments are closed.