बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में बाढ़ को देखते हुए NDRF की टीम अलर्ट, मुख्यालय में की बैठक

452

पटना Live डेस्क। बिहार में इन बाढ़ के कारण कहर मचा हुआ है। बिहार में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिसका दंश नीचले इलाके में रह रहे लोगों और गरीब परिवार को झेलना पड़ रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए बिहटा स्थित 9वीं बटालियन ने एनडीआरएफ मुख्यालय में बैठक की। जिसमें बताया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 14 टीम और 500 जवानों की तैनाती की गई है।
बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा और सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अन्य सहायक नदियों के भी जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके कारण बिहार के तकरीबन 26 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। साथ ही साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी जिले के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। बाढ़ को लेकर 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। एनडीआरएफ कमांडेंट विजय सिन्हा अपने अधिकारियों और बचाव कर्मियों के साथ खुद बैठक करने में लगे हुए हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात एनडीआरएफ के कर्मियों के साथ लगातार संपर्क में भी हैं।राज्य सरकार बाढ़ इलाकों में फंसे लोगों की सहायता करने में लगी हुई है। बिहार के 26 जिलों में तेज बारिश के कारण लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

Comments are closed.