बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की कर रहे थे ठगी

249

पटना Live डेस्क। देश में साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर आम इंसान की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ऐसे ही मामलों में आरोपी पटना के 6 साइबर अपराधियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनपर आरोप है कि पटना में बैठकर मुंबई की कई बड़ी कंपनियों के खाते से करोड़ों रुपए निकाल लिए। मामलों की तफ्तीश के दौरान मुंबई साइबर सेल को पटना में बैठे साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना इलाके के शरीफ कॉलोनी सहित कई इलाकों में छापेमारी की। शरीफ कॉलोनी के कामरान और उसके पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पटना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई साइबर सेल की टीम ने उस बाइक शोरूम के कर्मियों से भी पूछताछ की, जहां से अपराधियों ने बाइक खरीदा था। छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य सरगना कामरान पहले सिवान फिर सिलीगुड़ी भाग गया था। मुंबई पुलिस एक सप्ताह से इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पटना में डेरा जमाए बैठी थी। गिरफ्तारी के बाद कामरान और उसके पांच साथियों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।

Comments are closed.