बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – “अनंत को संट” करने की पुलिसिया कवायद शुरू, एक रात में ही छोटे सरकार के कई करीबियों के घरो पर जा चढ़ी पुलिस, 9 MM पिस्टल बरामद

986

पटना Live डेस्क। देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दल सियासी चौसर पर अपनी गोटी लाल करने को लेकर उछल कूद की कवायद शुरू कर चुके है।वही बात अगर बिहार की करे तो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाने की हुंकार भर चुके मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनन्त सिंह उर्फ छोटे सरकार पूरे तामझाम से इसकी तैयारी में जुट गए है। तो वही दूसरी तरफ “अनन्त को संट” करने की भी रणनीति भी जोरशोर से चलाई जा रही है। इसी क्रम में पटना पुलिस ने मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को कानूनी तौर पर घेरने और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर बाहुबली विधायक को कमजोर करने की कवायद का जोरदार आगाज किया है। बीती रात हुई जबरदस्त छापेमारी मुहिम का नेतृत्व ASP बाढ़ लिपि सिंह ने किया।

                     छापेमारी के क्रम में अनंत सिंह के करीबी एवम समर्थक के तौर पर विख्यात लोगों के विरुद्द बाढ़ पुलिस ने कई जगह छापे मारे तथा तलाशी  अभियान चलाया।इस दौरान अवैध हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। बाढ़ में कुल आठ जगहों पर छापेमारी की गयी है। जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह और भगत मुखिया के ठिकानों पर रेड डाली गई है। कुख्यात प्रताप सिंह के घर से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। जबकि प्रताप सिंह छापेमारी के वक्त घर में नहीं था।इसके बाद जलगोविंद गांव में छापेमारी हुई। भगत मुखिया और उसके कुछ सहयोगियों के घर पुलिस ने जब दबिश दी तो वह फरार पाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को उसका सरेंडर कराने की चेतावनी दी।कई अन्य जगहों पर भी दबिश दी गई है। रेड के बाद रात दो बजे से सुबह चार बजे तक हाइवे पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।

बाढ़ की एएसपी लिपी सिंह ने बताया कि बेरना गांव के एक निवासी के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। उन्होंने ऐसे तत्वों से सख्ती से पेश आने की बात कही तथा भरोसा दिलाया कि कितना भी बड़ अपराधी हो, पुलिस उनको नहीं बख्शेगी।

वही,एएसपी की इस ताबड़तोड छापेमारी अभियान को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थनीय लोगो का कहना है कि जबसे अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा वकी है,तब से उनको घेरने की तैयारी शुरू हो गयी। इसी कवायद के तहत पुलिस भी लगातार सिर्फ विधायक के समर्थको के खिलाफ मुहिम चला रही है।

Comments are closed.