पटना Live डेस्क। बिहार में आधुनिक पुलिसिंग की शुरुआत वर्ष 1862 में की गई थी लेकिन 1912 में बिहार पुलिस को अलग पहचान मिली थी। प्रदेश पुलिस की पहचान के लिए बरगद वाले पेड़ का लोगो बनाया गया। बरगद के पेड़ को लोगो में लाने का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का संदेश देना था। बिहार पुलिस के लोगो में बरगद के पेड़ के साथ जड़ के पास शस्त्र को दिखाया गया।
बरगद के पत्ते लटके और छायादार दिखते हैं और उसपर शस्त्र सुरक्षा का संदेश दे रहे होते हैं। नीले रंग के फ्लैग पर पीले रंग का बरगद का पेड़ और शस्त्र के नीचे नदी बहने का निशान दिया गया है। यानी लगभग 107 वर्षो तक यही Logo बिहार पुलिस की पहचान रही है।
लेकिन अब बिहार पुलिस की इस पहचान को।बदलने की कवायद की जा रही है। बिहार पुलिस की पहचान बन चुके बरगद का छायादार वृक्ष।अब बदल जायेगा। उसे बदलने के लिये पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक तीन सदस्यीय कमिटी का गठन भी कर दिया है। राज्य सरकार ने बरगद के पेड़ वाले”।लोगो की जगह आधुनिक और आकर्षक पहचान देने की कवायद शुरू कर दी है। तीन वरिष्ठ आईपीएस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उक्त कमिटी ने अबतक कई डिजाइन का अवलोकन किया है पर किसी एक पर सहमति नही बन पाई है।कमिटी के वरीय सदस्य ने बताया है कि ऐसे डिजाइन तैयार करने की कवायद की जा रही है, उसमे एक साथ कई तरह के संदेश देने की कोशिश की का रही है।
नए लोगो के जरिये देश के विभिन्न प्रान्तों के पुलिस लोगो से काफी बेहतर, आकर्षक और कई तरह के संदेश देने वाला होगा। लोगो के नीचे एक प्रभावशाली स्लोगन भी होगा, जो मौजूदा समय के लोगो में नहीं है।
Comments are closed.