बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking एसएसपी पटना के नेतृत्व महज 36 घंटे में नेशनल रग्बी प्लेयर के दोनो नामज़द हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

551

पटना Live डेस्क। एसएसपी गरिमा मलिक के नेतृत्व में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनदहाड़े सरेआम हुए एक नेशनल लेबल के खिलाड़ी की हत्या के महज 36 घंटे के अंदर पुलिस दोनो नामज़द अभियुक्त को मय हथियार धर दबोचा है। मकतूल जैकी के नामज़द दोनो हत्यारे को पुलिस पड़ोस के जिले से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि पटना पुलिस दोनो हत्यारे को गिरफ्तार कर पटना ला रही है, जहां एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। यह पटना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर भी देखा जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक रग्बी खिलाड़ी की हत्या के बाद बाढ़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे।

वह दूसरी तरफ चुनावी माहौल में सियासी पार्टियां इस हत्याकांड को लेकर ताबड़तोड़ बयानबाजी कर ही रही थी। इसी बीच बुधवार को खबर मिली कि पटना पुलिस ने खिलाड़ी जैकी राज के हत्यारे को नालंदा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

BiG News (वीडियो) जूनियर नेशनल रग्बी खिलाड़ी की बाढ़ में गोली मारकर हत्या

नालन्दा से हुई गिरफ्तारी

बता दें बाढ़ के चर्च गेट के पास रग्बी खिलाड़ी जैकी को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने मंगलवार की सुबह सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मकतूल जैकी राज राष्ट्रीय स्तर के जूनियर लेबल का रग्बी खिलाड़ी था। कई टूर्नामेंटों में अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर चुका था। हत्या के बाद विपक्ष सरकार और पटना पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

नामज़द अभियुक्तों में हुई एक कि गिरफ्तारी

पटना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सुराग ले रही थी, जिसका परिणाम है कि पटना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में ज्ञान राज और शशि नामक दो व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें दोनो को यानी शशि और ज्ञान राज को मय हथिययार पुलिस ने धर दबोचा है।

Comments are closed.