बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Patna Nagar Nigam कर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन,पटना में लगा गंदगी का अंबार

1,490

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में नगर निगम के सफाई कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर हैं। इस वजह से राजधानी पटना एक ही दिन में कूड़े में तब्दील होती हुई नजर आ रही है और शहर में कई जगहों पर कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं इस वजह से आज सफाई का काम ठप रहा है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर जाने के वजह से शहर में गंदगी दिखना शुरू हो गया है। सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी देखे जा रहे हैं।

आपको बता दें कि आज हड़ताल का तिसरा दिन है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़ा पॉइंट पर कूड़े का ढेर जमा हो गया है। निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने कहा है कि हमारी मांगों को माने जाने तक हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के समर्थन में अब निजी एजेंसी के कर्मचारी भी आ गए हैं। जिसकी वजह से शहर में अब कूड़े का अंबार दिखना शुरू हो गया है।

 

Comments are closed.