बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

गंगा के बढ़ते कहर को देख निकले CM नीतीश, बाढ़ग्रस्त इलाके का लिया जायजा

667

पटना Live डेस्क। CM नीतीश कुमार ने आज पटना व हाजीपुर के बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया। वे सड़क मार्ग से एक-एक चीज को देखा। साथ चल रहे अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना मुख्य नहर का दीघा बांध का किया निरीक्षण।

सड़क मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीघा होते हुए कुर्जी गोसाईं टोला के निकट पहुंचे। वहां आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एलसीटी घाट के निकट पटना शहर को बचाने के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी घाट पर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को भी नजदीक से देखा।

इसके बाद वे दीघा लॉक से जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर, गांधी सेतु होते हुए गांधी घाट तक का निरीक्षण किया। गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिया।

Comments are closed.