बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्त्तमान सांसद के रिश्तेदार के ईट भट्टे पर नाबालिक से गैंगरेप

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नाबालिक के साथ सांसद के समधी के ईट भट्टे पर 18 तारीख की दरमियानी रात हुई गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, इस कांड में 4 लोगो को नामज़द किया गया है।

3,174

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और खौफ़नाक वारदात को 18 तारीख की दरमियानी रात अंज़ाम दिया गया है। दअरसल,मनेर के एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

सांकेतिक तस्वीर

यह बेहद खौफ़नाक वारदात मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर में स्थित सोना ईंट भट्ठे पर अंज़ाम दिया गया है। पीड़िता जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है वो उक्त ईंट भट्ठे पर काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार भट्ठे के मालिक के बेटे समेत कुल 4 लोगो ने पीड़िता को दबोच लिया और फिर पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

14 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मनेर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक एफआई आर दर्ज नहीं किया गया है। वही घटना का मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार बताया जा रहा है। इस मामले की जांच सिटी एसपी कर रहे है। गिरफ्त आये तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वही पीडिता का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यापुर में स्थित सोना ईंट भट्ठे के मालिक राजेन्द्र सिंह है। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को भट्ठे के मालिक के बेटे चंदन कुमार सिंह समेत बासु उरांव, चंदन उरांव और पिंटू उरांव ने अंज़ाम दिया है। घटना के बाद से चंदन कुमार सिंह फरार है।

वही, बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात में सांसद के नज़दीकी रिश्तेदार (समधी) की संलिप्तता का भान होने के बाद से स्थानिए थाना द्वारा मामले को पहले तो रफा दफा करने की कोशिश की गई, पर जब मामले की गूंज इलाके से होते हुए राजधानी की सियासी गलियारों में पहुची तो पुलिस ने आननफानन में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है जिनकी पहचान बासु उरांव, चंदन उरांव और पिंटू उरांव के तौर पर हुई है। वही इस कांड में मनेर थाना पुलिस ने एक महिला को भी डिटेन कर रखा है।

 

Comments are closed.