बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News -पटना में सुबह सबेरे एक युवक की हत्या से मचा कोहराम

327

पटना Live डेस्क। एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेलगाम अपराधियों ने पटना पुलिस को चुनौती देते हुए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सवेरे एक टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे लोगों में दहशत एवं आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार अथमलगोला थाना क्षेत्र के हसनचक गांव के पास NH-31 पर अपराधियों ने टेंपो चालक सुनील पासवान को सुबह में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक सुनील पासवान बाढ़ थाना क्षेत्र के बुरहानीचक गांव का रहने वाले था। वह प्रतिदिन सुबह मछली लेकर अथमलगोला ले जाया करता था। घटना की सूचना पाकर अथमलगोला थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का उम्र लगभग 40 साल है। वहीं उसके परिजन बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मृतक को पहचाना। घटना को किस कारण से अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Comments are closed.