बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) दोस्त के इश्क, ईर्ष्या और साज़िश में कत्ल हो गया रग्बी का उभरता सितारा

341

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना से सटे बाढ़ में मंगलवार को जूनियर नेशनल रग्बी खिलाड़ी जैकी की हत्या के पीछे की वजह का खुलासा करते हुुुए पुुुलिस दोनो नामज़द हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो लड़कों को नालंदा से गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए दोनों आरोपित नाबालिग हैं। एक लड़का रग्बी का खिलाड़ी है।मृतक जैकी ने 2018 में उड़ीसा के भुवनेश्वर मे जूनियर रग्बी नेशनल गेम में भाग लिया था। क्वार्टर फाइनल में में वह बाहर हो गया था। रग्बी के कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण वह पूर्व में सम्मानित हो चुका है। वह इस खेल का उभरता हुआ सितारा था।

                       पुलिसिया तफ्तीश में  खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड में आरोपित रग्बी खिलाड़ी लड़के का एक लड़की से प्रेम संबंध है। वह लड़की भी रग्बी खिलाड़ी है। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई फिर अलगाव हो गया। इसी बीच उस लड़की की नजदीकियां जैकी से बढ़ गई थीं। इसको लेकर लड़की का पूर्व प्रेमी गुस्से में था। वह इसके लिए जैकी को जिम्मेदार मानता था। लिहाजा वह उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रचने लगा। मंगलवार को उसने इसी योजना के तहत जैकी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।

घटना के बाद एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश ग्रामीण एसपी संजय सिंह के नेतृत्व में एएसपी बाढ़ लिपि सिंह के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़के को नालंदा जिले के सोहसराय के किसान सिनेमा हॉल के पास धर दबोचा। उसके पास से हत्या के समय इस्तेमाल में लाए गए दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा बाढ़ के वाजितपुर स्थित एक बगीचे से बरामद कर लिया। हथियार में खोखा भी मौजूद था। इस संबंध में एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि दोनों को रिमांड होम भेजा जाएगा। पुलिस अभी भी इस कांड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पिस्टल और गोली कहां से आई और कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Comments are closed.