बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-बिहार में शुरू हुआ ज़मीन सर्वे का काम,CM नीतीश कुमार के फरमान के बाद ताबड़तोड शुरू हुआ काम,जानिए किन 20 जिलों में सबसे पहले होगा सर्वे

सूबे में लैंड सर्वे के पूरा होने के बाद 90% तक विवादों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। वही कानून सबंधी कई विवादों से भी निजात मिलने की संभावना है।

3,316

पटना Live डेस्क। सूबे में ज़मीन के बढ़ते दामों और बढ़ती आबादी में लॉ आर्डर से लेकर जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए नीतीश सरकार जमीन का सर्वे करा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 20 जिलों में सबसे पहले जमीन का सर्वे किया जायेगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे दी गई हैं।

 

खबर के मुताबिक बिहार के अपर मुख्य सचिव ने बताया है कि सर्वे के लिए यहां कर्मचारियों की कमी थी, लेकिन अब ये दूर होने जा रही है, जिससे जमीन के सर्वे के काम में तेजी आएगी। आपको बता दें की जमीन का सर्वे बिहार में एक सौ साल के बाद हो रहा है और जब ये पूरा हो जाएगा, तो जमीन के विवादों में 90 फीसदी तक की कमी आ जायेगी। साथ ही साथ जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी नहीं होगी और जमीन मालिकों का पता तुरंत चल जायेगा।

बिहार के 20 जिले जहानाबाद, नालंदा, चंपारण, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय, मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल अररिया, अरवल, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, जमुई, शिवहर, शेखपुरा, सहरसा और सीतामढ़ी में जमीन का सर्वे पहले चरण में होगा। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी बचे जिले में सर्वे किया जायेगा। इस सर्वे के द्वारा जमीन का नया नक्शा, नया खतियान तैयार किया जायेगा।

Comments are closed.