बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ललन सिंह बोले खून पसीना लगाकर JDU को नंम्बर 1 पार्टी बनाना है

258

पटना Live डेस्क। JDU प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान सिंह कुशवाहा एक बार जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भगवान सिंह कुशवाहा एक बार फिर जदयू परिवार के सदस्य में शामिल हुए हैं। भगवान सिंह लंबे समय तक हम लोगो के साथी रहे हैं। घर में कभी-कभी नाराज हो कर चले जाते हैं। ललन सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा से अपील करते हुए कहा कि “अब रूसकर कहीं मत जाइएगा। अब यहीं जदयू में रहिएगा। नाराज नहीं होइएगा।
ललन सिंह ने कहा कि जब तक जदयू 1 नंम्बर पार्टी नहीं बनेगी, जब तक 2010 का मापदंड नहीं तय कर लेते तब तक खून पसीना लगा कर जदयू को नंम्बर 1 पार्टी बनाना है। पार्टी के कार्यकर्ता 2024-25 तक अपनी ऊर्जा इसी तहर बनाये रखें। कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान और उचित हिस्सेदारी मिलेगी। नीतीश कुमार का नारा है कि समाज के हर तबके को साथ जोड़ना है। हम सभी जिलों के एक-एक साथियों को चिन्हित करेंगे और सभी को पटना बुलाकर विमर्श करेंगे। सभी पुराने साथियों की सलाह ली जाएगी।
ललन सिंह ने कहा कि किसी की पसंद ना पसंद के कारण किसी को दरकिनार नहीं किया जाएगा। मैं अपने सारे अधिकारों को विकेन्द्रित करूंगा। पार्टी के नेतों को काम की पूरी आजादी होगी और उनके काम का विश्लेषण किया जाएगा। मैं और उपेंद्र कुशवाहा मिल कर वर्षो तक काम कर चुके हैं। कार्यकर्ता उत्साहित होंगे तो हिमालय पर्वत भी गिरा देंगे। हम एनडीए में हैं।

Comments are closed.