बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

लोजपा नेता भगवान सिंह कुशवाहा जेडीयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

340

पटना Live डेस्क। बिहार में सियासी घमासान जारी है। जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सांसद ललन सिंह को मिलने के बाद पार्टी में असर नजर आने लगा है। तीन दिन पहले ललन सिंह ने अपने सभी पुराने भूले बिछड़े और रुठे हुए साथियों को फिर से जदयू के साथ जुड़ने की अपील की थी। अब इस अपील का असर भी दिखने लगा है। सीएम नीतीश ने एक बार फिर चिराग पासवान को झटका दे दिए हैं। जेडीयू से लोजपा में भगवान सिंह कुशवाहा फिर से जेडीयू में वापस आ गए हैं।बता दें की जदयू को छोड़कर लोजपा के साथ गए जगदीशपुर के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू का दामन थाम लिया।

भगवान सिंह कुशवाहा भोजपुर के जगदीशपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। शनिवार को जदयू कार्यालय में भगवान सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर से जदयू के साथ अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है।पार्टी में वापसी पर उनके स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी संसदीय बॉर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के कई नेता उपस्थित थे।

 

जेडीयू में लौटने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी ने प्रदेश कमिटी में जगह दी है। कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे वैचारिक मतभेद के कारण विधानसभा चुनाव में अलग हो गए थे। लेकिन उनका दिल सीएम नीतीश कुमार के पास था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सीएम नीतीश और ललन सिंह के साथ रहे हैं। भगवान सिंह कुशवाहा ने ये भी कहा कि “अगर मैंने कोई गलत बात कही हो तो उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ।”

Comments are closed.