बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-छपाक में अपने कार्यक्रम से फटाक से काहे फरार हो गए ख़ेसारी और अक्षरा, जानिए

पटना के एक निजी वाटर पार्क में आयोजित खेसारी और अक्षरा के प्रोग्राम में भयंकर बवाल हो गया है, कार्यक्रम छोड़ के भागे दोनो भोजपुरिया स्टार, मौके पर पहुंची पुलिस

1,120

पटना Live डेस्क। राजधानी के एक निजी वाटर पार्क में भोजपुरीया सिनेमा के सुपरस्टार गायक और हीरो खेसारी लाल यादव और बेहद शोख चंचल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ है। लोकल लोगो के द्वारा जबरदस्त बवाल करने की वजह कई किलोमीटर तक लंबा सड़क जाम हो गया है। वही दूसरी सड़क पर वाहनो का रेला जहां तहां अटक पड़ा है। इधर, कुछ शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की ख़बरें सामने आ रही हैं। मची अफ़रातफ़री और हौचपैच के बीच पटना पुलिस मौके पर पहुचकर स्थित कंट्रोल करने की कवायद में जुट गई है।

             घटना पटना के फतुहां थाना इलाके की है, जहां छपाक वाटरपार्क में आयोजित भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और उनकी सहयोगी अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने काफी बवाल काटा है।आक्रोशित लोगों ने फतुहां फोरलेन को जाम कर दिया है। फोरलेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। आवागमन ठप पड़ गया है। सड़क पर आगजनी और हो-हल्ला करने की बात सामने आ रही है।घटना की सूचना मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई है।

फतुहां के थानेदार ने मनोज कुमार ने पटना लाइव को इस बात की जानकारी दी कि छपाक नामक निजी वाटरपार्क में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा है। जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। हालांकि पुलिसबल लोगों को समझाने और विधिव्यवस्था को बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए होली मिलान के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। बिहार सरकार की ओर से यह सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा।

             लेकिन इसके बावजूद भी पटना में ही प्रशासन के नाक के नीचे इतनी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ गईं। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ही उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दी थी।

              वही दूसरी ओर स्थानिए थाना के थानेदार का स्पष्ट कहना है कि उन्हें इसबात की जानकारी तक नहीं है। उन्हें फिल्म की शूटिंग की बात कही गई थी। अब देखना है कि इस को लेकर क्या कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन वाटर पार्क और दोनों सिने स्टार पर करता है।

Comments are closed.