बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

आज कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लेंगे सदस्यता

459

पटना Live डेस्क। सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज कांग्रेस के हो जाएंगे। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कन्हैया को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। कांग्रेस का हाथ थामने से पहले कन्हैया दोपहर 2:30 बजे आईटीओ स्थित शहीद ए आजम भगत सिंह पार्क जाएंगे और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सदस्यता लेने के बाद वे 3:30 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। सीपीआई छोड़ने और कांग्रेस ज्वाइन करने की वजहों के बारे में बात करेंगे।
कई चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब खुद को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की नजर लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव पर भी है। जीत हासिल करने के लिए पार्टी जातीय समीकरणों के साथ युवाओं पर दांव लगाने जा रही। 2024 के चुनाव में जीत के लिए हिसाब-किताब बैठाए जा रहे हैं। कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कन्हैया को बिहार कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बता दें फरवरी में हैदराबाद में सीपीआई की अहम बैठक हुई थ।। इसमें कन्हैया कुमार द्वारा पटना में की गई मारपीट की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया गया था। बैठक में पार्टी के 110 सदस्य मौजूद थे जिसमें तीन को छोड़कर बाकी सभी ने कन्हैया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने का समर्थन किया था। इस घटनाक्रम के बाद कन्हैया की जदयू नेता से मुलाकात को अहम माना जा रहा था।बता दें कि कन्हैया बेगूसराय के रहने वाले हैं। उन्होंने 2019 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Comments are closed.