बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

तारापुर से JDU प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने दिया वोट

404

पटना Live डेस्क। बिहार की दो विधानसभी सीट मुंगेर के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पर आज उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा। पुरुष और महिला वोटर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की किस्मत को आज ईवीएम में बंद करेंगे। दो नवंबर को मतगणना होगी।
तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने वोट देने से पहले पूजा पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मध्य विद्यालय परसा में पहुंचकर उन्होंने अपना वोट दिया।
बता दें कि वोट डालने में महिलाएं पुरूषों से आगे दिख रही हैं। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सोनडीहा गांव स्थित बुथ संख्या 111 और 112 पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। मतदान के लिए बूथों पर लंबी कतार लगी है। जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर में बूथ संख्या 335 पर तीन बार ईवीएम बदली गई। अभी तक शुरू नहीं हुई वोटिंग।

Comments are closed.