बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (वीडियो) पटना में मामूली विवाद में भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले ईंट पत्थर,पुलिस ने संभाला मोर्चा

मेहंदीगंज थाना इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी में एक व्यक्ति हुआ घायल, मौके पर पहुँची पुलिस

881

पटना Live डेस्क। होली को लेकर पटना पुलिस के सुरक्षा, पेट्रोलिंग जैसे तमाम दावे महज जुमला बनकर रह गए है। होली के दिन से यानी मंगलवार से शुरू हुआ अपराधियों का तांड़व रुकने का नाम नही ले रहा है। हत्या,हत्या का प्रयास 2 पक्षो में खुरेजी पूर्ण टकराव, छेड़खानी, घर मे घुसकर उत्पात जैसे तमाम मामले रुकने का नाम नही ले रहे है। इसी क्रम में अभी पटनासिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुर पैजावा इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हो गई। दोनो पक्षो ने जमकर एक दुसरे पर ईट पत्थरो की बौछार की है।

अचानक हुई इस रोड़ेबाजी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची मेहंदीगंज थाना की पुलिस जांच में जुट गई। वही रोड़ेबाजी की खबर को लेकर खाजेकलां व आलमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और लोगो को शांत कराया। वही इस रोड़ेबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

इस पूरे मामले पर मेहंदीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई है जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया है। वही दूसरे पक्षो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.