बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने को कोशिश करने वाले शैतान को सुशासन पुलिस ने छोड़ा,बच्ची महिला थाने में

229

पटना Live डेस्क।राजधानी में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव अपने चरम पर तो है हि बाक़ी रही सही कसर ख़ाकीवालों की बदजुबानी, दबंगई और अहम ब्रह्म वाली सोच ने इसे विभत्स बना दिया है। होलिका दहन की संध्या से शुरू हुआ राजधानी में उपद्रव,मनमानी, दबंगई और खुलेआम हुड़दंग पर आँखे मूंद लेने वाली सुशासन पुलिस महज सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम के सदाबहार जुमले में ही मुतमईन रह गई। लेकिन इसी बीच राजधानी में एक ऐसे खौफनाक वारदात को अंजाम देने की कोशिश एक 20 वर्षीय युवक ने कर डाली जिसके जिक्र मात्र से सिहरन पैदा हो जाती है। हद ये की इस घटना में पुुुलिस की भूूमिका बेेहद संदिग्ध और घोर आपत्तिजनक है।

                           मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के हवाई अड्डा थाना अंतर्गत कौशल नगर में एक मासूम उम्र महज 7 को एक 20 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं। हवाई अड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुची और युवक को पकड़कर अपने साथ लेकर थाने पहुची। वही, मासूम को महिला थाना में बयान दर्ज़ करने खातिर स्थानिए लोगो द्वारा ले जाया गया। जहाँ मासूम का बयान महिला थाना द्वारा दर्ज किया गया।

                      वही, जब तमाम लोग हवाई अड्डा थाने पहुचे और पकड़े गए आरोपी युवक के बाबत दरयाफ़्त किया तो थानेदार हवाई अड्डा ने बेहद बदतमीजी भरे लहजे में कहा कि कौन लड़का ? यहाँ कोई लड़का फड़का नही है। हम लड़का के बाबत नही जाते है।

Comments are closed.