बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(वीडियो)पटना पुलिस के सुरक्षा के दावे पर सवाल,पटनासिटी में बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोली

खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मोड़ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने ठेकेदार भास्कर दुबे को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

1,107

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में अपराधियों का कहर लगातार जारी है ताजा मामला पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा इलाके का है जहां पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए है। वही गंभीर रूप से घायल को व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना की पुलिस व सिटी डीएसपी अस्पताल पहुँचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वही, मिली जानकारी के अनुसार पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मोड़ पर एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। ठेकेदार का नाम भास्कर दुबे उर्फ टुन्ना जी बताया जा रहा है। ठेकेदार भास्कर दुबे स्थानीय मौरी गली के निवासी है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है घायल ठेकेदार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर मच्छरहट्टा मंडी में भय का माहौल व्याप्त है।

वही पुलिस ने घायल भाष्कर दुबे को एक निजी अस्पताल इलाज जारी है। वही सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति से पूछताछ के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

Comments are closed.