बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अररिया में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

689

पटना Live डेस्क। अररिया जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।जिले के रामपुर कोदर कट्टी पंचायत का है। यहां ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों में रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि, कमलदाह के सुशीला देवी, पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार हैं। घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की महावती देवी, सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फूल कुमारी, कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव, रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक पूर्णिया की ओर जा रही थी।

Comments are closed.