बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG Breaking-पटना में दिनदहाड़े मुख्यमंत्री के गृह जिले की पूर्व मुखिया को मारी ताबड़तोड कई गोलियां, मौत

Murder in Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र निवासी पूर्व मुखिया धीरज कुमार उर्फ लालजी की कार पर पटना दिनदहाड़े गोलियों की बौछार, मौत से मचा कोहराम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

1,625

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर पानी टंकी के पास बुधवार की सुबह बेख़ौफ़ आपराधियों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पूर्व मुखिया की पहचान नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र की देइली पंचायत निवासी धीरज कुमार उर्फ लालजी के रूप में हुई है। धीरज कुमार की पत्नी वर्तमान में मुखिया हैं। धीरज सिंह अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कार पर बाहर से ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिससे उनकी मौत हो गई। हमले की।जानकारी पर पहुचे आनन फानन में परिजन अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मकतूल धीरज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।

राजधानी में दिनदहाड़े हुई हत्या

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने जिस तरीके से बेख़ौफ़ होकर घटना को अंजाम दिया और चलते बने यह अपने आप मे राजधानी की सुरक्षा पर बड़ा गंभीर सवाल खड़ा करता है। वही घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और श्री कृष्णापुरी थाने की पुलिस के साथ सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे कौन लोग हैं और क्या कारण है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया।

धीरज की मां भी रही हैं मुखिया

बताया जाता है कि धीरज कुमार मुखिया रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी उषा देवी हरनौत प्रखंड की नेहुसा पंचायत से मुखिया हैं।इससे पहले उनकी मां भी मुखिया रह चुकी हैं. इसी पंचायत से धीरज कुमार भी मुखिया थे।महिला सीट हो जाने के कारण पहले उन्होंने अपनी मां को चुनाव लड़वाया था, जिसमे जीत हुई थी। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी उषा देवी को चुनाव मैदान में उतारा था और जीत हासिल हुई थी।

इलाके के दबंगो मे थे शुमार 

बताया जाता है कि धीरज कुमार उर्फ लालजी की इलाके में दबंग वाली पहचान थी। साथ ही ठेकेदारी का काम भी करते थर। था। इसमें कई लोगों से आपसी विवाद भी होते रहते थे। धीरज कुमार के खिलाफ कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। फिलहाल घटना के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के CCTv फुटेज खंगालने में जुटी है।इधर, राजधानी में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments are closed.