बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Video-DGP बिहार 50 मीटर की दौड़ में आगे निकलने की होड़ में ढिमलाए,औंधे मुंह गिरने से उनकी नाक और चेहरे पर लगी चोट देखिए

बिहार पुलिस के मुखिया एस के सिंघल औंधे मुंह गिरे। 50 मीटर की दौड़ में IPS अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे,आगे निकलने की होड़ में गिर पड़े, अब हो रहा वीडियो वायरल

847

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान तमाम जिलो समेत राजधानी पटना में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विगत घटना 26 फरवरी पटना के BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।इसमें सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था। DGP एस के सिंघल हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। कुल 50 मीटर की इस दौड़ में फिनिश लाइन जब महज 10 मीटर रह गया था। तभी DGP लड़खड़ाकर औंधे मुँह गिर पड़े। लेकिन ज़ज़्बा कम न हुआ और अपने मुखिया के गिरने से घायल होने के बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

10 मीटर पहले ढिमलाए डीजीपी

यह घटना 26 फरवरी की है।पटना के BMP(बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में सिर्फ IPS अफसरों को दौड़ना था। DGP हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए। मौजूद तमाम आईपीएस अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे थे।डीजीपी एस के सिंघल हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने
लगे।

                इसी बीच फिनिश लाइन जब महज 10 मीटररह गया था। तभी अचानक DGP साहब का संतुलन बिगड़ गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े।
अपने मुखिया एसके सिंघल के ढिमलाते ही रनिंग ट्रैक पर पीछे चल रहे IPS अफसरों रुके और आननफानन में उन्हें उठाया।

औंधे मुंह गिरने से उनकी नाक और चेहरे पर चोट लगी। चश्मा भी टूट गया। मौके पर ही फर्स्ट एड कराया गया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए। उक्त घटना का वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments are closed.