बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking – पटना में बंद कमरे में मिला युवक और युवती का शव, इलाके में मची सनसनी

564

पटना Live डेस्क। राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक बंद कमरे से एक लड़के और लड़की का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर के बाद से इलाके में सनसनी मच गई और सैकड़ो की संख्या में मकान के बाहर भीड़ जमा हो गए है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा एवं दानापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर जांच के लिए एफएससल की टीम  को भी बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो ने 15 दिन पहले ही मकान किराये पर लिया  था। पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं से जोड़ कर देख रही है।

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराचक में एक मकान से एक युवक और एक युवती का शव मिला है।बकौल चश्मदिदों के लड़के का शव पंखे से लटका हुआ है। वही लड़की की लाश कमरे में रखे एक बक्से से बरामद किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार  युवक-युवती लगभग 15 दिन पहले इस मकान में किराएदार के रुप में रहने आए थे। युवक-युवती के बीच क्या रिश्ता है इसका पता नहीं चल पाया है।वहीं मामला हत्या का है या फिर दोनों ने सुसाइड किया है ? तो सवाल उठता है कि लड़की लाश बक्शे में  किसने डाली ?तमाम सवालों को लेेेकर असमंजस की स्थिति में है पुलिस भी।

फिलहाल पुलिस दोनो लाशों को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Comments are closed.