बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking Exclusive (वीडियो) पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी, दो गुटों में भिड़ंत 2 युवको को मारी गई गोली

325

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में खुरेजी की घटनाए थमने का नाम नही ले रही है। इसी कड़ी में अभी अभी  बहादुपुर थाना क्षेत्र  के बाज़ारसमिति मोड़ पर दो ग्रुप्स की वर्चस्व की जंग में सरेआम बीच सड़क पर साढ़े 8 बजे 2 युवको को गोली मार दी गई है। घायल दोनो युवक सैदपुर छात्रावास में रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार एक का नाम  गौतम कुमार है तो दूसरे का नाम निशान्त कुमार बताया जा रहा है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार दोनो घायलों को कंकड़बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरेशाम हुई भिड़ंत में गौतम को जहां 2 गोलिया लगी थी वही निशान्त को 3 गोली लगने की जानकारी मिली है। लेकिन गौतम की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे राजा बाजार स्थित पारस रेफर कर दिया गया था। वही निशान्त  कमर में और पीठ में 3 गोलिया लगी है।

उसका इलाज उमा हॉस्पिटल में चल रहा है। ईलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है मरीज के स्पाइनल कॉर्ड में गोली फस गई है जिससे कमर के निचे के हिस्से को लकवा मार गया है।

Comments are closed.