बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BREAKING NEWS: नहीं रहे बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, हार्ट अटैक से निधन

1,319

पटना Live डेस्क। बड़ी खबर, अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब नहीं रहे। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। बालिका वधु में शिव के किरदार से पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कई रियालिटी शोज में भी भाग लिया था। वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे शो के भी सिद्धार्थ विनर रहे।

Sidharth Shukla defends rumoured girlfriend Shehnaaz Gill over fan wars, says 'don't need to shame her' | Celebrities News – India TV
हाल में ही में ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ नाम की वेब सीरीज में सिद्धार्थ नजर आए थे। लोगों ने सीरीज को बहुत पसंद किया था। आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला को ‘डांस दीवाने’ में शहनाज गिल के साथ देखा गया था। सिद्धार्थ के अचानक निधन से लोगों को बड़ा झटका लगा है। सिद्धार्थ, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी सेकेंड लीड थे। सिद्धार्थ बीते दिनों बिग बॉस OTT में भी नजर आए।

आपको बता दें कि मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंच गया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया।

साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल 2021 में उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Comments are closed.