बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG News (वीडियो) पटना में एक घर से मिला बमों का ज़खीरा, दहशत में आवाम, पुलिस मौक़े पर,बमनिरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

765

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटनासिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी का सिटी क्षेत्र लगातार अपराध और आपराधियों की करतूत से सुर्खियो में बना रहता है। इसी क्रम एक बार फिर एक घर से मिले जिंदा बमो की वजह से इलाके में दहशत तारी हो गया है। दरअसल, एक बंद पड़े घर से कई जिंदा बम बरामद किए गए हैं। वो भी महज एक दो नही बल्कि 2 केन बम समेत कुल 5 बम मिले हैं। बंद पड़े घर से बम की बरामदगी का ये मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इस बारे में पटना की एसएसपी गरिमा मलिक को किसी ने सूचना दी थी। तदुपरान्त एसएसपी ने सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार की अगुआई में एक टीम को रवाना किया।

                रविवार की शाम ये टीम पटना सिटी पहुंची और खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित छोटी बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बन्द मकान से भारी मात्रा में बम बरामद किया। तदुरान्त बमनिरोधक दस्ता भी पहुचा और बन्द पड़े घर से दो केन बम और कई सुतली बम बरामद किया है।

पुलिस की माने तो अपराध नियंत्रण पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रिज किशोर सिंह के बन्द मकान में बम मिलने की सूचना मिली थी। यह घर लम्बे समय से बंद बताया जा रहा है। दरअसल, ब्रिज किशोर एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे जिनकी मौत हो चुकी है। उनके मौत के बाद से ही यह घर बन्द पड़ा है। जहां से केन बम और सुतली बम बरामद किया गया है।

वही, खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बंद घर में बम रखने वाला पड़ोसी है। वह अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Comments are closed.