बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बिहार पुलिस में रेंज की संख्या हुई 12, पुलिस विभाग सिस्टम में बड़ा परिवर्तन करते हुए बेगूसराय-खगडिय़ा को मिलाकर बनाया गया नया रेंज

297

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस विभाग में बड़ा संस्थागत बदलाव किया गया है। अबतक एसपी और पुलिस मुख्यालय के बीच 2 अधिकारियों की कड़ी मौजूद रहा करती थी। इसमें एक जोन यानी IG और दूसरा रेंज यानी DIG वाला सिस्टम लागू था। लेकिन अब नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मात्र अब सिर्फ एक कड़ी रेंज यानी DIG रह गया है।

नई व्यवस्था के तहत सभी पुलिस प्रक्षेत्र (zone) को समाप्त कर दिया गया है। इनकी जगह सिर्फ रेंज ही रहेगा। दोनों स्तर पर पुलिस अधिकारियों के काम लगभग एक समान होने के चलते राज्य सरकार सिर्फ एक पद और सिर्फ एक कड़ी वाली व्यवस्था लागू कर रही है।अब जोन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
इस नई व्यवस्था के तहत अब बेगूसराय-खगड़िया को मिलाकर एक नया रेंज बनाया गया है। इसके साथ ही अब बिहार पुलिस विभाग में रेंजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

अबतक बिहार में पुलिस व्यवस्था के तहत चार जोन पटना, भागलपुर, कोसी और तिरहुत मौजूद थे। साथ ही यहां रेंज भी है। अतः  बदलाव के तहत यहां सिर्फ रेंज रह जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अबतक बिहार पुलिस विभाग में 11 रेंज थे जिनकी कमान DIG संभाल रहे है। पटना, मगध, मुंगेर, भागलपुर, कोसी, पुर्णिया, दरभंगा, तिरहुत, चम्पराण, सारण और शाहाबाद रेंज है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब बेगूसराय और खगड़िया जिले को मिलाकर एक नया रेंज बनाया गया है।

बिहार पुलिस चार जोन में बंटा था। पटना, भागलपुर, कोसी (दरभंगा) और तिरहुत (मुजफ्फरपुर)। यहां पहले से रेंज भी है। जोन में आईजी और रेंज में डीआईजी बैठते हैं। बदलाव के तहत यहां सिर्फ रेंज रह जाएंगे

नई व्यवस्था में सरकार चाहे तो वहां आईजी या फिर डीआईजी रैंक के अफसर को तैनात कर सकती है। पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी के मुताबिक पांच रेंज जो पुलिसिंग के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। वहां आईजी पदस्थापित किए जाएंगे। आईजी वाले रेंज पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया होंगे। बाकी बचे सात रेंज में डीआईजी की तैनाती होगी।

Comments are closed.