बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (वीडियो) बिहार पुलिस के हवलदार के बेटे की पटना में हत्या, घर से कोचिंग ख़ातिर निकले छात्र की मिली लाश, मृतक के 3 दोस्तो को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी 

325

शशि यादव, ब्यूरो कोर्डिनेटर, पटना

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस के सुरक्षित राजधानी के तमाम दावे न केवल फेल हो रहे है बल्कि अपराधियों के आगे खाकीवाले बेबस और लाचार नज़र आ रहे है। आये दिन ताबड़तोड़ वारदातों से शहरवासी ख़ौफ़ज़दा नज़र आ रहे है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत राजीवनगर नाला के पास से एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि कुमार के तौर पर हुई है। जो बिन्देश्वरी कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक छात्र के पिता बिहार पुलिस में हवलदार के तौर पर मोतिहारी में तैनात है। वही, शव मिलने की जानकारी पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ख़ातिर भिजवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार भी पहुचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच प्रारम्भ करते हुए परिजनों और स्थानीय लोगो से जानकारी प्राप्त किया। अपनी शुरुआती जांच और स्थानीय लोगो के इनपुट पर पुलिस ने मृतक छात्र के दोस्त विशाल समेत 3 लड़को को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वही बक़ौल घटना स्थल के आसपास  के स्थानीय लोगो के मृतक छात्र के साथ कुछ लड़के मारपीट करते हुए उसे नाले तक लाये थे। वही  पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीनो लड़के मृतक छात्र के साथ आखरी वक्त तक देखे गए थे।

वही, घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार छात्र अपने बिंदेश्वरी नगर स्थित घर से साढ़े 4 बजे के आस-पास अंकुर पब्लिक स्कूल सह कोचिंग संस्थान जाने ख़ातिर निकला था। उल्लेखनीय है कि मक़तूल रवि कुमार ने ने इसी वर्ष फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। प्रत्येक दिन की तरह जब रवि कोचिंग से नीयत समय पर घर नही लौटा तो घर वालो ने खोजबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि राजीव नगर में ही वो अपने दोस्त के साथ उसकी बुलेट मोटरसाइकिल पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। चुकी पिता रामा शंकर सिंह मोतिहारी पुलिस लाइन में पोस्टेड है। रवि अपनी माँ और  परिजनों के साथ पटना में रहता था, आसपास पड़ोस के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि एक युवक का शव राजीव नगर नहर मे फेका हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग वहां पहुचे तो कोहराम मच गया शव रवि का ही था। बेटे का शव देखकर माँ बदहवाश होकर जार जार रोने लगी।

नहर से शव मिलने की बात फैलते ही लोगो की भीड़ जमा हों गई। यदि बीच घटनास्थल के आसपास रहे लोगो से जानकारी मिली कि मृतक इलाके में कुछ लड़कों के साथ घूमता दिखाई दिया था। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि मृतक 3 बाइक्स पर सवार 5-6 की सख्या में रहे लड़के के साथ आया था। सभी कुछ देर नहर के पास खड़े रहे फिर अचानक सभी ने रवि को पीटने लगे।

                      वही नाम या तस्वीर नही खिंचने की शर्त पर एक उम्रदराज़ शख्स जो पास के ही एक मकान में रहते है ने तो दावा किया कि मृत लड़के को साथ आये लड़को ने जमकर पीटा था। वही लड़का लगातार उनके चंगुल से छूट कर भागने की कोशिश कर रहा था। ये उन्होंने देखा था। वही दूसरी तरफ़ स्थानीय लोगो का आरोप है मारपीट करने वालो लड़को ने ही युवक को नहर में डुबो कर मार डाला और फरार हो गए।

                      वही, घटना के बाबत डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्र की मौत के बाबत पोस्टमार्टम के बाद ही पुख़्ता तौर पर कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई है।

Comments are closed.