बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Viral Video- दूल्हे ने दुल्हन को कांधे पर उठाकर कराई नदी पार वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शादी के कुछ वीडियो जहां बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो देखकर हैरानी होती है।ऐसे ही दुल्हन को कंधे पर नदी पार कराते दूल्हे का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

840

पटना Live डेस्क। सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता द‍िख रहा है। यह वाकया ब‍िहार के किशनगंज जिले का है। यह वाकया क‍िशनगंज में कनकई नदी के पलसा घाट की है।शनिवार को दूल्हा शिवा कुमार सिंह लोहागाड़ा गांव से बारात लेकर पलसा गांव गए थे।रविवार को वापस लौटते वक्त आधी नदी तो नाव से पार कर ली लेक‍िन उसके बाद नाव आगे नहीं जा सकती थी।

तब दूल्हे ने बिना किसी हिचक के अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे में उठाया और बढ़ गए।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने अपनी नयी नवेली दूल्हन को कंधे पर टांग रखा है और बारात के साथ पानी की धार को पार कर रहे हैं।

नदी की तेज धार में फंसे बाराती तो पैदल पार करने लगे लेकिन दूल्हन के लिए ये सब आसान नहीं था।इस बीच दूल्हा शिवा कुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन को पार कराने की जिम्मेदारी ले ली और उसे अपने कंधे पर ले लिया। उसने अपने कंधे पर उठाकर अपनी दूल्हन को कनकई नदी पार कराया।

इसी दौरान किसी ने एक फोटो भी ले लिया और उसे शेयर कर दिया देखते ही देखते लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे। जानकारी के अनुसार, बारात नाव से वापस अपने गांव लौटी नदी किनारे पानी की धार को देख सबों को कुछ दूर पैदल ही जाना पड़ा यह वीड‍ियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Comments are closed.