बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

भुजंगासन : पेट की चर्बी को कम करने के लिए

242

पटना Live डेस्क। भुजंगासन वह आसान है जिसे करने से पेट की चर्बी कम होती है और बाजुओं, कमर, पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इस योगासन को करने से शरीर लचीला भी बनता है। योगा लोगों को स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही कई और फायदे भी देता है। उन सभी फायदों में से जो सबसे बेस्ट फायदा है वो है दिमाग में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होना।
भुजंगासन को करने का सही तरीका :
1. पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।


2. अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।


3. अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

 

इस प्रक्रिया को 5 बार दोहरायें । योग कोई भी हो नियमित रूप से योग करने से लोगों का याद्दाश्‍त मजबूत होता है। आपके भीतर का सकारात्मक ऊर्जा दुनिया की किसी भी नकारात्मकता से लड़ कर उससे जीतने की शक्ति देती है। आप चाहे कितनी भी परेशानी में क्यों न हो आपका मन शांत और पॉजिटिव रहता है। रोज सुबह उठकर इन 2 योगासनों को करना बेहद लाभकारी साबित होगा। इसलिए योगा करने डालें।

 

Comments are closed.