बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बेउर में कैद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भागलपुर जेल शिफ्ट करने का फरमान जारी

381

पटना Live डेस्क। बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वर्त्तमान पता यानी बेउर जेल को बदलने का सरकारी फरमान जारी हो गया है। दरअसल,अनंत सिंह को अब भागलपुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इस कवायद के तहत जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

छोटे सरकार को सरकार ने जुब्बा सहनी केंद्रीय कारागार भागलपुर  में शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस बाबत जेल आईजी की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश जारी होते  ही जेल प्रशासन ने बाहुबली विधायक को भागलपुर जेल शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ थाना पुलिस ने पिछले दिनो अनंत सिंह को बेउर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट करने का प्रपोजल पटना की एसएसपी को भेजा था। जिसके बाद उस प्रपोजल को डीएम के पास भेजा गया। तदुपरान्त इस प्रपोजल को क्रियान्वित करने ख़ातिर जेल आईजी को अग्रसित किया गया। प्रपोजल में अनंत सिंह को शिफ्ट करने के लिए जो कारण पुलिस की तरफ से बताए गए थे, उसे जेल आईजी ने अपनी सहमति जताते हुए।

सोमवार को जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही अनंत सिंह को पटना से भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अनंत सिंह को बेउर से जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर शिफ्ट करने ख़ातिर तगड़ी  सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम ख़ातिर अतिरििक्त फोर्स ख़ातिर जेल प्रशासन ने पत्रराचार की प्रक्रिया शुरू कर दिया।

 

Comments are closed.