बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग ब्रेकिंग – बिहार के राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह ने मंत्री पद से दियाअपना इस्तीफ़ा, राधा मोहन सिंह की कृषि मंत्रालय से होगी छुट्टी

221

पटना Live डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। इस विस्तार का सबसे ज्यादा असर बिहार पर पड़ने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 3 मंत्रियों राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह से जहा इस्तीफा ले लिया गया है। वही राधा मोहन सिंह की कृषि मंत्रालय से रुखसत कर किसी अन्य मंत्रालय का जिम्मा सौपे जाने पर मुहर लग चुकी है।

                         इस विस्तार के बाबत बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए क्योंकि संगठन से लेकर मंत्रालयों में कई पद रिक्त चल रहे हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार 2 सितंबर की शाम या 3 सितंबर के सुबह कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शाह ने गुरूवार को सरकार से विदा होने वाले करीब 8 मंत्रियों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है।
सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों उमा भारती, कलराज मिश्र, राजीव प्रताप रूडी ,निर्मला सितारमन और गिरिराज सिंह सरीखे मंत्रियों ने अपने इस्तीफे संगठन महामंत्री राम लाल को सौंप दिए हैं। हालांकि महेंद्र पांडे के इस्तीफे की खबर को औपचारिक भी कर दिया गया है। बाकी लोगों के इस्तीफे की प्रक्रिया को अभी पार्टी ने गोपनीय रखा है।
मोदी कैबिनेट में जदयू और दिवंगत जे जयललिता की एएआईडीएमके को भी प्रस्ताविक तीसरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वही खास कर बिहार की बात करे तो चूंकि बिहार के मंत्रियों को  संगठन की जिम्मेदारी लिए भी भेजा जा सकता है। चुकी बिहार में भाजपा के जदयू गठबंधन की सरकार है। चुनाव अभी बहुत दूर है मंत्रियों को राज्य में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। साथ ही कई राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं उनको भी ध्यान में ऱखते हुए कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Comments are closed.