बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी ख़बर — कलराज मिश्र ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार के होंगे राज्यपाल!

219

पटना Live डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संगठन से लेकर मंत्रालयों में कई पद रिक्त चल रहे हैं। वही दूसरी तरफ कई राज्यों में खाली पड़े राज्यपाल के पदों पर तैनाती की जानी है।वही दूसरी तरफ मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों उमा भारती, कलराज मिश्र, राजीव प्रताप रूडी ,निर्मला सितारमन और गिरिराज सिंह सरीखे मंत्रियों ने अपने इस्तीफे संगठन महामंत्री राम लाल को सौंप दिए हैं। वही महेंद्र पांडे के इस्तीफे की खबर को औपचारिक भी कर दिया गया है। बाकी लोगों के इस्तीफे की प्रक्रिया को अभी पार्टी ने गोपनीय रखा है। इस्तीफा देने वाली एक मंत्री ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार से बाहर होने वाले मंत्रियों को अलग-अलग मिलने के लिए बुलाया था।

                             कलराज मिश्र बिहार के नए राज्यपाल होंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया जा सकता है। मिल रही जानकारी के गुरुवार की शाम इसी के तहत मोदी सरकार में बातौर सूक्ष्म,लघु उद्योग मंत्री के पद से कलराज मिश्र ने अपना इस्तीफा संगठन महामंत्री राम लाल को सौंप दिया है।


उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के पास है। कलराज मिश्र भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह देवरिया लोकसभा सीट से सांसद हैं। मिश्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह पार्टी के सबसे विश्वासपात्र और कर्त्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह पद के भूखे कभी नहीं रहे वह हमेशा समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। वह एक अद्भूत वक्ता और पार्टी के थिंकटैंक हैं। अब यह लगभग तय होता प्रतीत हो रहा है कि पुनः एक बार बिहार के राजभवन की कमान यूपीवाले को मिलने वाली है। यानी  कलराज मिश्र बिहार के नए राज्यपाल होंगे !

Comments are closed.