बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News- महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रणधीर कुमार की हथियारों के जखीरे के साथ वायरल तस्वीर, देखिये

1,225

पटना Live डेस्क। मंगलवार 17 सितंबर को देश के विभिन्न हिस्सों में विश्वकर्मा पूजा बड़ी धूमधाम मनाया गया। आमलोगों ने बड़ी शिद्दत के साथ अपने वाहनों सहसकी पूजा अर्चना की और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई। दरअसल वायरल तस्वीर में एक शख्स सफेद कुर्ते में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके पीछे कई एसयूवी खड़ी दिखती है। वही सामने एक नीले कलर की चौकी पर छोटे बड़े हथियारों का जखीरा रखा दिखाई दे रहा है। दरअसल, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अमूमन सूबे में अस्त्र-शस्त्र पूजन की भी परंपरा रही है। लेकिन हथियारों का यह जखीरा कुछ और ही संदेश देता नज़र आ रहा है।

दरअसल वायरल हो रही तस्वीर में खड़ा शख्स पूर्व विधायक और महराजगंज संसदीय क्षेत्र से इसी वर्ष सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में राजद की टिकट पर उम्मीदवार रह चुका है। जी हां आप सही समझ रहे है हथियारों के साथ वायरल तस्वीर में महाराजगंज के बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रणधीर सिंह खड़े नजर आ रहे है।

हथियारों का जखीरा और पूर्व विधायक रणधीर सिंह ,की यह तस्वीर अपने आप मे कई सवाल खड़े करती है। क्या यह महज शास्त्र पूजन ही है ? देखने से तो ऐसा प्रतीत होता है कि पूजन कम शास्त्र प्रदर्शन ज्यादा है। वही इस प्रदर्शन के बाबत सारण की सियासत पर बारीक नज़र रखने वालों का मानना है कि यह अनायास नही है बल्कि इस के कई मायने और कई संदेश है। ताकि अपने पिता और परिवार के मुखिया प्रभुनाथ सिंह समेत चाचा दीनानाथ सिंह के सज़ावार होने के बाद भी अपने विरोधियों को जताना है कि बाहुबल अब भी तनिक भर भी कम नही हुआ है बल्कि बाबुलन्द बरकरार है।

1995 में हुए विधायक हत्याकाण्ड में हुई सज़ा

1995 के विधानसभा चुनाव में छपरा के मशरक सीट पर राजद प्रत्याशी अशोक सिंह ने तत्कालीन विधायक प्रभुनाथ सिंह को हरा दिया था। विधायक बनने के कुछ दिनों बाद ही अशोक सिंह की तात्कालिक मुख्यममंत्री आवास के निकट स्थित पटना आवास पर ताबड़तोड  बम मारकर चीथड़े उड़ाकर जघन्यतम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

उक्त विधायक हत्याकांड में प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह सहित कई अन्य को आरोपी बनाया गया था। सुरक्षा कारणों से इस मामले की सुनवाई पटना के बाहर हजारीबाग न्यायालय में की गई थी। न्यायालय ने प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह सहित कई लोगों को सजा सुनाई है।

प्रभुनाथ सिंह 3 बार विधायक 4 बार सांसद

उल्लेखनीय है कि प्रभुनाथ सिंह मशरख से 3 बार विधायक व महाराजगंज से 4 बार सांसद रहे हैं। उनके एक और छोटे भाई केदारनाथ सिंह छपरा के बनियापुर से विधायक हैं।

Comments are closed.