बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking-पटना में दो गुटों में खूनी भिड़ंत से थर्राया इलाका,8-10 लोग हुए घायल,सैकड़ो राउंड फायरिंग का दावा

राजधानी के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में शाम 7 बजे दो पक्षो में उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी जब एक पक्ष शव जलाने ख़ातिर घाट छोड़कर निजी ज़मीन पर चिता सजाने लगा, जिसका विरोध उक्त ज़मीन मालिक ने किया तो पहला पक्ष उग्र हो गया और देखते ही देखते धाय धाय से इलाका थर्रा उठा,इस खूनी भिड़ंत में मिली जानकारी के अनुसार 8-10 लोग घायल

409

पटना Live डेस्क। राजधानी में जमीन विवाद को लेकर खूंरेजी की घटना लगातार हो रही है। जमीन की आसमान छूती कीमतें और बाहुबलियों की बंदूके लगातार खून बहा रही है। इसी क्रम एक बार फिर नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में ज़मीन के एक टुकड़े पर शव जलाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शरद यादव की सियासी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के अध्यक्ष उमेश राय और लाल बाबू राय के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम को तकरीबन 7 बजे एक पिकअप ड्राइवर की हादसे में मौत के बाद कुछ लोग शव जलाने श्मशान घाट पहुचे और घाट के बगल में एक भट्टे की परित ज़मीन पर चिता सजाने लगे। इसको देखकर उक्त ज़मीन जो लालबाबू राय की निजी मिल्कियत है के लोगो ने शव जलाने का विरोध करने लगे। वही उक्त ज़मीन को जहां शव के साथ आया पक्ष गैरमजरूआ बता कर शव जलाने पर आमादा था तो वही दूसरा पक्ष अपना बता कर शव जलाने के विरोध करने में जुट गया। फिर देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से भिड़ गए और एक दूसरे पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया।

दोनों पक्ष ने पहले तो एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे से फिर पत्थर, रोड़े और ईंटों से हमले किए फिर अचानक बन्दूकबाजो ने मोर्चा सम्भालते हुए एक दूसरे पर ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। इधर दोनों पक्षो ने फायरिंग करते हुए इलाके को दहला दिया।अचानक अंधेरे में गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। इधर दोनों पक्षो ने फायरिंग करते हुए इलाके को दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश राय गुट के 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  बड़ी संख्या में अपने लोगो के घायल होने के बाद उमेश राय गुट के पाँव उखड़ गए और वो वारदात स्थल से पीछे हट गए। वही बड़ी संख्या में लोगो के जख्मी लोगो को लेकर कोहराम मच गया।

वही, दो पक्षो में भिड़त के बाद गोलीबारी की खबर पर स्थानिए थाना पुलिस पहुची तो दोनों पक्ष तीतर बितर हो गए। लेकिन जिस शव को जलाने को लेकर भिड़ंत हुई है वह शव वही छोड़कर फरार हो गए है।

Comments are closed.