बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

धनबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रात भर हुई बर्थ डे पार्टी, सुबह मिली मां के साथ दो मासूम की गला रेती लाशें

171

रांची Live डेस्क। कोलनगरी धनबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहरबरवा में दो मासूम बच्चों के साथ मां की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है।आशंका है कि हत्यारा पति ही है,जो इस घटना के बाद से फरार है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा थाना के लोहरबरवा में भैरोनाथ दसौंधी के पुत्र अभय का जन्मदिन मनाया जा रहा था। रात 12 बजे तक सबकुछ ठीकठाक था।सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो एक कमरे में परिवार के तीन लोगों का शव पाया गया।मरने वालों में भैरोनाथ दसौंधी की पत्नी अनु देवी, पुत्र अभय, पुत्री अब्बास रानी शामिल हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक चिट्ठी भी बरामद किया हैं। जिसमें तीन लाख रुपये का जिक्र किया गया है।

पुलिस को शक है कि पारिवारिक कलह की वजह से पति ने ही अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या की होगी।

मृतका के ससुर राजेंद्र दसौंधी ने बताया कि उसका दामाद भैरोनाथ दसौंधी प्राईवेट ट्रांसपोर्ट में काम करता था।स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद है।पुलिस चिट्ठी को अपने कब्जे में कर इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

 

Comments are closed.