बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – Tik Tok हुआ जानलेवा, कोई लापता हो रहा है तो कोई चैलेंज पुरा करने को फासी लगा रहा है तो कोई खुदकुशी कर लेता है

1,726
  • देश भर में युवा की मौत और गंभीर रूप से ताउम्र के लिए बेड रिडेन होने की बन रहा है वजह 
  • राजस्थान में एक 12 साल के लड़के ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • हुगली से द‍िल्ली आकर गायब हो गई TikTok स्टार, पत‍ि बोला- सर्वनाश हो गया
  • पटना में युवती ने जान दे दी क्योकि माँ ने Tik Tok पर लगाई थी रोक 
पटना Live डेस्क। वीडियो मेकिंग ऐप ‘टिक टॉक’ (Tik Tok) भारत ही नहीं बल्कि बैरूने मुल्को में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। वही गर आंकड़ों पर यकीन करें तो भारत में काफी तेजी से इस ऐप के यूजर्स बढ़ रहे हैं। तमाम सेलेब्स भी इस पर ऐप पर मौजूद हैं। यह ऐप जैसे-जैसे लोगों को फेमस कर रहा है, ठीक इसके जोरदार नुकसान भी सामने आ रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ‘टिक टॉक’ (Tik Tok Challenge) पर दिया जा रहा चैलेंज जानलेवा भी हो सकता हैं? क्या आप सोच सकते है कि कोई महज इस लिए ख़ुदकुशी कर ले कि उसे उसकी माँ ने Tik Tok से दूर रहने को कहा हो ? या फिर एक tik tok स्टार अचानक गायब हो जाए और पति बोले कि सर्वनाश हो गया। हद तो ये की Tik Tok की वजह मौत भी हो रही साथ ही देशबके युवा वर्ग हादसों का शिकार होकर ताउम्र खातिर बेड रिडेन भी हो रहे है। लेकीन ये सच में हुई घटनाए है यकीन नही हो रहा तो पढ़ लीजिये।
TikTok – 12 साल का लड़के की मौत 
अमूमन देश के कोने कोने में tik tok का जुनून युवा वर्ग में सर चढ़ कर बोल रहा है। रोज़ ब रोज़ आप खबरों में Tik Tok के हादसे की खबर सुर्खियां बन रही है। कुछ बेहद खौफनाक हादसे के बाबत जानकारी साझा कर रहे है।
23 जून 2019 कोटा

सुबह को जब परिवार के लोग लड़के के कमरे में दाखिल हुए तो वह वहां नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद बाथरूम के अंदर का मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। सीलिंग फैन के सहारे उसकी लाश लटक रही थी। लड़के के पिता ने बताया कि जैसा ऐप पर चैलेंज में दिया गया था उसने वैसे ही जान दी थी। उसने मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनी हुई थीं।

एसएसआई भरत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग लड़के को फौरन निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

Tik Tok वीडियो -आर्मी वाले कि बेटे की गई जान 

Tik Tok का कहर युवाओ की ज़िंदगी पूरे भारत में जानलेवा साबित हों रहा है। यूपी के बरेली शहर के हाफिजगंज क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी से सटाकर टिकटॉक (Tik Tok) वीडियो बनाना एक सैन्यकर्मी के इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले बेटे की जिंदगी पर भारी पड़ गया। किशोर की मां गायत्री ने बताया कि उनके बेटे ने वीडियो बनाने की बात कहकर उनसे लाइसेंसी पिस्टल अलमारी से निकलवाई थी।

कमरे से गोली चलने की आवाज आने पर मां दौड़कर पहुंची तो अंदर बेटे का शव पड़ा मिला। बाद में परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस को शव भी नहीं ले जाने दिया। सोमवार देर शाम पिता के ड्यूटी से लौटने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में चर्चा थी कि छात्र को अपनी फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर बदलने और वीडियो बनाने का शौक था।

सर्वनाश हो गया बोले लापता TikTok स्टार के पति

टिक-टॉक (TikTok) के चक्कर में पड़कर एक शादीशुदा महि‍ला लापता हो गई तो उसका पति अपनी श‍िकायत लेकर पुल‍िस के पास पहुंचा। पुल‍िस भी उसकी कहानी सुनकर हैरान रह गई। यह सनसनीखेज मामला पश्च‍िम बंगाल के हुगली का है।हुगली के चुंचुड़ा भगवती डंगा में रहने वाले प्रसनजीत मंडल की पत्नी प्रतिमा मंडल टिक टॉक (TikTok) वीडियो बनाती थी। इस वीडियो में उसका नाम जासमीन है। 9 महीने में उसके चार लाख 28 हजार फॉलोवर बन गए थे।कम समय में उसकी ख्याति तेजी से बढ़ी।
पटना, दिल्ली सहित विभिन्न जगहों में उसकी मांग बढ़ गई थी।कभी वह अपने पति के साथ तो कभी अकेले ही हवाई सफर करती थी।अलग-अलग गीतों पर अपनी होंठ हिला कर वह वीडियो बनाती थी।लड़कों में उसकी बहुत कद्र थी।वीडियो के जरिए वह रुपया भी कमाती थी।पति को इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं थी, बल्कि पति भी उसे इस काम के ल‍िए उत्साहित करता था। प्रत‍िमा ने दो मोबाइल फोन भी खरीद ल‍िए थे।प्रत‍िमा ने अपने पत‍ि को बताया था क‍ि वह 31 दिसंबर को दिल्ली जाएगी और 4 जनवरी को वापस लौटकर आ जाएगी। उसके बाद हावड़ा से ट्रेन पकड़ने के बाद उसका फोन बंद हो गया। बीच में एक दिन फोन मिला तो उसने बताया क‍ि वह नई दिल्ली में है।वहां पर वह रैंप शो करेगी। रैंप शो कराने का वादा उससे एक अजनबी शख्स ने क‍िया था। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। उस अजनबी शख्स का भी फोन बंद मिला।
ट‍िक टॉक (TikTok) की वजह से पर‍िवार का सर्वनाश हो गया, ऐसा उनके पत‍ि प्रसनजीत मंडल का कहना है। प्रसनजीत अब अपनी पांच साल की बेटी को लेकर भी च‍िंत‍ित हैं क‍ि अब उसका पालन कैसे होगा?
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी 
वही ताजा वाकया बिहार की राजधानी पटना के जहाँ प्लस2 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने महज इस लिए मौत को गले लगा लिया क्योकि उसकी TikTok की दीवानगी के बाबत डांटते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था।
जरूरत ही ध्यान देने की वार्ना ….

ये तो महज कुछ घटनाए है लेकिन पूरा देश Tik Tok ऐप की मार झेलने को अभिशप्त होंता प्रतीत हो रहा है। इंटरनेट की गाँव गली गलियारों में नदी खेत खलिहानों तक पहुच ने युवा वर्ग के हाथों में मोबाइल के जरिए पूरी दुनिया को समेटनकर पहुचा दिया है। जिसका फलाफल ये है कि नई पीढ़ी जल्दी से जल्दी बोल्ड एन्ड ब्यूटीफुल लाइफ की चाहत में तमाम बंदिशो को तोड़ कर आगे निकलने की होड़ में ज़िदगी को भी दांव पर लगाने से गुरेज नही कर रही है। जरूरत सावधनी बरतने की …वार्ना कही ये माहमारी न बन जाए देश के भविष्यो खातिर।

Comments are closed.