बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – दिल्ली में ही दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार

200

पटना Live डेस्क। 14 फरवरी 1952 को अम्बाला में जन्मी सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती कराया गया था।उनका हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री और नितिन गडकरी एम्स पहुंचे, लेकिन 11 बजकर 18 मिनट पर एम्स की ओर से उनकी निधन की जानकारी दी गई।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज  का 67 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में मंगलवार की रात 9 बजकर 35 मिनट पर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रात में उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले आया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग उनके अन्तिम दर्शन के पहुंचने लगे हैं। इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनके अन्य सहयोगी सुषमा स्वराज के निधन की सूचना मिलते ही एम्स पहुंचकर अन्तिम दर्शन किए।

बुधवार को अपराह्न 12 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर लाया जाएगा।वही, मिली जानकारी की अनुसार सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा। दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड शवदाह गृह में किया जायेगा। 

Comments are closed.