बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

रितु जायसवाल ने कहा तेजस्वी के सामने कन्हैया अब भी नौसिखिए

784

पटना Live डेस्क। बिहार में होने जा रहे विधान -सभा उपचुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। इसी बीच रितु जायसवाल ने कन्हैया कुमार और तेजस्वी यादव की तुलना पर खुलकर मीडिया से बात की। रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव के सामने कन्हैया कुमार को नौसिखिए बता दिया।

                 कन्हैया कुमार अब मोर्चा संभालेंगे के सवाल पर लाइव सिटीज से बात करते हुए राजद प्रवक्ता रितु जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के लिए हो सकता है वो पालनहार साबित हो। अच्छे वक्ता हैं, अच्छा भाषण देते हैं। इसमें कहीं कोई शक नहीं है। लेकिन जमीनी पकड़ थोड़ी कम है। लोगों के ऊपर पकड़ कम है।

कन्हैया कुमार से तेजस्वी यादव के टक्कर पर रितु जायसवाल ने कहा कि जमीन पर जिसको कहते हैं उतरकर काम करना वो चीज तो कन्हैया कुमार में बिलकुल भी नहीं है। जबकि तेजस्वी यादव जैसे धरातल पर उतरकर काम करते हैं। पार्टी के शीर्ष नेता हैं। बिहार में चाहे कोई भी मुसीबत हो। लेकिन वह जमीन पर उतरकर लोगों के लिए काम करते हैं। जबतक दोनों में ये बातें नहीं हो सकती है। दोनों की तुलना बेकार है। साथ ही रितु जायसवाल ने कहा कि किताबी ज्ञान अलग होता है। लेकिन जमीनी हकीकत अलग होता है।

              बता दें कि बिहार विधानसभा की कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। वहीं राजद पहले ही अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे बड़े नाम शामिल है।

Comments are closed.