बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

जलजमाव से गुस्से में लोग, पटना-दानापुर रोड पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

417

पटना Live डेस्क। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बाढ़ की वजह से परेशानियां बढ़ गई हैं। शहरी इलाकों में लोग जलजमाव से परेशान हैं। पटना में जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने आज दानापुर में जमकर प्रदर्शन किया। पटना-दानापुर रोड को घंटों जाम कर दिया गया। टायर जलाकर लोगों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारी जलजमाव से काफी गुस्से में हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रदर्शन नासरीगंज के लोगों ने किया। सड़क पर टायर जलने का कारण आवागमन घंटों तक बाधित रहा और रोडजमा की समस्या से लोग परेशान रहे।
मॉनसून में इस बार जबर्दस्त बारिश हो रही है। इससे नासरीगंज के इलाके में भी जलजमाव हो गया है। लोगों के पैदल चलने पर भी आफत है। कई घरों में पानी घुस गया है। यह स्थिति कई महीनों से है। कई मुहल्लों में तो लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके विरोध में आज लोगों ने पटना-दानापुर रोड को जाम कर दिया। वे लोग सरकार व प्रशासन के खिलाफ काफी देर तक नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण दानापुर का नासरीगंज, मिथिला कॉलोनी, पंचशील नगर, बाजार समिति, दाउदपुर बगीचा, झाखरी महादेव सहित कई मोहल्ले टापू में तब्दील हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर इसका निदान जल्द से जल्द नहीं निकला तो वे दानापुर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

Comments are closed.