बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

11 बसों को सरकार ने किया जब्त, 72 चालकों पर गिरी गाज, वसूल रहे थे मनमाना किराया

358

पटना Live डेस्क। बिहार में पूरी तरह सब कुछ खुलने के बाद भी बसों का किराया उतना ही वसूला जा रहा है जितना लॉकडाउन के समय था। बस चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। कोरोना के नाम पर यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। जिसके खिलाफ सरकार ने एक्शन लेते हुए  बिहार के कई जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दोगुना भाड़ा वसूल करने वाले कुल 72 बस चालक और संचालकों पर जुर्माना लगाया गया और 11 बसों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। साथ ही 4 बसों की परमिट रद्द करने की अनुशंसा की गई।


इस विशेष जांच अभियान के तहत सभी जिलों में कुल 756 बसों की जांच की गई। इस दौरान मनमाना भाड़ा वसूली के साथ ही ओवरलोडिंग की जांच की गई। इसमें 29 बसों में ओवरलोडिंग पर जुर्माना लिया गया। यह अभियान सभी जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई के माध्यम से चलाया गया।
सभी बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिया गया कि 50% यात्री क्षमता के प्रावधान के पहले जो किराया लिया जा रहा था, वही किराया लिया जाए। परिवहन मंत्री शीला कुमारी के अनुसार बसों में निर्धारित दर से अधिक भाड़ा वसूली को लेकर कई जिलों से शिकायतें मिल रही थी।

Comments are closed.